फरीदाबाद। डबुआ स्थित मैदान पर रविवार को माइटी एसेस ने स्कॉर्पियन किंग को 12 रन से मात दी। टी-20 मुकाबले में माइटी एसेस की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाए। माइटी एसेस की ओर से नीतेश ने 79 और अर्जुन ने 47 रन बनाए। स्कॉर्पियन किंग के देव शर्मा और आर्यन शर्मा को तीन-तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने आई स्कॉर्पियन किंग की टीम 19.4 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। स्कॉर्पियन किंग की ओर से विवेक गोयल ने 83 रन बनाए। माइटी एसेस की ओर से अशोक ने तीन और राहुल मीना ने दो विकेट चटकाए। नीतेश को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद