-कोयंबटूर में आयोजित 38वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यूपी के अमित का तोड़ा रिकार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोयंबटूर में आयोजित 38वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के निशांत ने 2000 मीटर दौड़ में नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले यूपी के अमित चौधरी के नाम यह रिकार्ड था। उन्होंने 5 मिनट 28 सेकेंड में पूरा किया था। निशांत ने 5 मिनट 27 सेकेंड में पूरा कर नया रिकार्ड बनाया। एक अन्य मुकाबले में पलवल के गौरव पांचाल ने 1500 मीटर दौड़ में रजत जीता। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
निशांत ने 2000 मीटर दौड़ 5 मिनट 27 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर यूपी के अनिल और तृतीय स्थान पर विकास रहे। पलवल के गौरव पांचाल ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 51 सेकेंड में पूरी कर रजत पदक जीता। उत्तराखंड के प्रीयांशु द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रात से 10 नवंबर तक नेहरू स्टेडियम कोयंबटूर तमिलनाडु में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिले से 187 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों को पदक जीतने पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, महासचिव राजकुमार मिटान, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।