फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने जल्लाद पिता की बताई करतूत: अनुशासन के नाम पर बच्ची को लगाया करंट, बोली- नहीं साथ रहना वो ढाता है जुल्म

Mon, 23 Jan 2023 07:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में कस्टम में इंस्पेक्टर ने अनुशासन के नाम पर नौ साल की मासूम बेटी को करंट लगाया। बेटी किसी तरह पिता से बचकर थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में बेटी को अनुशासन में रखने के नाम पर एक कस्टम इंस्पेक्टर पिता ने रविवार को उसे करंट लगा दिया। बेटी किसी तरह पिता से बचकर थाने पहुंची और शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार से फरीदाबाद के सेक्टर-30 में अपनी बहन के घर सपरिवार आए कस्टम अधिकारी ने शरारत करने पर नौ साल की बेटी को अनुशासन के नाम पर पीटा फिर करंट लगा दिया। थाना सेक्टर-31 प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र खत्री ने बताया कि सीतामढ़ी स्थित बैलाही गांव निवासी नीरज कुमार बिहार कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। 

सिगरेट से जलाने और करंट लगाने के बाद लड़की किसी तरह भागकर थाने पहुंच गई और शिकायत दी। लड़की ने कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। बाद में उसे मां के पास सेक्टर 30 स्थित घर पर भेज दिया गया। सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


लड़की के थाने पहुंचने के बाद फरीदाबाद चाइल्डलाइन की जिला को-ऑर्डिनेटर सुनीता देवी वहां पहुंचीं। उनकी मौजूदगी में बच्ची ने कहा कि पिता उसके साथ अक्सर गंदे शब्दों का प्रयोग करते हैं। पिता ने उसके बाएं पैर को जला रखा है। उसके पैर और मुंह पर चोट के निशान हैं। 
विज्ञापन

आरोप है कि पिता ने जूता पहनकर बेटी के मुंह पर मारा।  उसके निचले होंठ पर चोट के निशान हैं। बच्ची का कहना है वह पिता के साथ रहना नहीं चाहती। पिता ने उसे करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने कस्टम इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने कहा कि पिता उसकी मां को भी प्रताड़ित करते हैं। उन्हें भी मारते पीटते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें