निकिता हत्याकांड: पांच लोगों के बयान दर्ज
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या मामले में मंगलवार को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सहित पांच लोगों की गवाही हुई। इनमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे। केस की अगली सुनवाई अब 25 जनवरी को होगी। इस केस में अब तक 36 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। निकिता तोमर हत्याकांड की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट प्रीतम सिंह समेत चार अन्य पुलिसकमिर्यों की गवाही पूरी हुई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। जबकि घटना की जांच में शामिल रहे अन्य पुलिसकर्मी की गवाही पूरी हुई। संवाद