फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित क्रिकेट मैदान पर यंग स्टार क्लब ने यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को 27 रन से हराया। यंग स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 19.2 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। यंग स्टार क्लब की ओर से 46 गेंदों पर 73 रन बनाने वाले निखिल शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद