संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीकलां स्थित एफएससीए ग्राउंड पर बुधवार को हैबिटेट स्ट्राइकर्स ने इनविंसिबल-11 को 37 रन से हरा दिया। स्ट्राइकर्स ने 17.2 ओवर में 170 रन बनाए। निखिल ने 28 गेंदों में 71 रन की तूफानी पारी खेली। राजनीश वर्मा ने 24, शुभम ने 22 और अरविंद रावत ने 18 रन बनाए। इनविंसिबल-11 की ओर से योगेश ने चार और सुरेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में इनविंसिबल-11 की टीम 17.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। धीरज भाटिया ने 37, योगेश ने 29 और सागर भाटिया ने 26 रन बनाए। हैबिटेट स्ट्राइकर्स की ओर से मनवर सिंह ने पांच विकेट झटके। बॉबी राजपूत ने तीन और राजनीश वर्मा ने दो विकेट लिए। 71 रन और एक विकेट लेने वाले निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।