फरीदाबाद। नगर निगम ने
सेक्टर-21ए में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए योजना बनाई है। निगम की योजना के तहत नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस योजना पर करीब सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इलाके में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार वार्ड-17 में ग्रीन बेल्ट के पास मकान नंबर-641 के नजदीक डीटीएच मशीन से बोरिंग कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ाने और स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति में राहत देने में मदद मिलेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान ने बताया कि सेक्टर-21ए में पेयजल आपूर्ति मजबूत करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। ब्यूरो