फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दो माह बाद नए मामले सौ से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को लगभग दो माह बाद जिले में 100 से कम नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने 64 मामलों की पुष्टि की। इसी अवधि में 144 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। इससे पहले 31 मार्च को जिले में 70 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। बृहस्पतिवार तक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99241 रही। इसमें से 97880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी तक 709 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 652 रह गई हैं। इनमें से 297 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 355 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 21 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है, जबकि एक्टिव केस रेट केवल 0.6 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 3313 नए सैंपल लिए गए। अभी 1147 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें