नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा सेक्टर-14 औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टोरल प्लान को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद नूंह जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि इस फैसले से क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 को आधुनिक, सुव्यवस्थित और निवेश-अनुकूल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सड़क नेटवर्क, निर्बाध बिजली, जल आपूर्ति, सीवरेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उद्योगों को बेहतर माहौल मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाते हुए 30 दिनों में आवेदनों की जांच की व्यवस्था की गई है। संवाद