फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय आईटीआई में नए दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2026-27 और 2027-28 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बादशाहपुर। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजकीय आईटीआई मौजाबाद में भी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जून माह के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ होगी। शहर के अन्य आईटीआई संस्थानों में भी दाखिले शुरू हो गए हैं। इनमें राजकीय आईटीआई गुरुग्राम, महिला आईटीआई सेक्टर-14 और राजकीय आईटीआई पटौदी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेल्डर और स्टेनोग्राफी जैसे कई लोकप्रिय ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार आईटीआई कोर्स युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर स्वरोजगार और निजी कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें