फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक पर घंटों रहा जाम, नगर कीर्तन यात्रा से ठप हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरु नानक देव जी की जयंती पर बुधवार को निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा के कारण नीलम चौक क्षेत्र में घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर से श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। दोपहर तक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नीलम चौक से बाटा चौक और बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट करने की कोशिश की लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक सुचारू नहीं हो सका। कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। आसपास के बाजारों में भी जाम के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु बाणी का कीर्तन किया और जगह-जगह लंगर सेवा लगाई गई। हालांकि धार्मिक माहौल भक्तिमय रहा, लेकिन नीलम चौक क्षेत्र में जाम से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें