फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नरेश भटेजा की टीम ने मोनू थंडर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम के नरेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित अग्रवाल क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को नरेश भटेजा की टीम ने मोनू थंडर्स को दो विकेट से हराया। 9 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी को आई मोनू थंडर्स ने नौ विकेट पर 77 रन का स्कोर खड़ा किया। मोनू थंडर्स के योगेश ने 20 और उत्सव ने 11 रन बनाए। नरेश भटेजा के लिए प्रवीण अरोड़ा और नरेश ने दो-दो विकेट झटके। वहीं मंजीत, सुमित, अमित, यशवीर और प्रथम को एक-एक विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेश भटेजा की टीम ने 8.1 ओवर में आठ विकेट पर मैच जीत लिया। इसके बाद नरेश भटेजा के लिए बल्लेबाजी को आए लक्ष्य ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। वहीं विशाल और नरेश ने 15-15 रन का योगदान दिया। मोनू थंडर्स के लिए आदित्य तनेजा ने तीन और योगेश अरोड़ा को दो विकेट मिले। विजेता टीम के नरेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें