फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर बुधवार को बालाजी क्रिकेट अकादमी ने स्लेज हैमर अकादमी को 137 रन के बड़े अंतर से हराया। बालाजी ने नौ विकेट पर 231 रन बनाए। देव ने 47, अनुराग यादव ने नाबाद 40 और अंकुश कुमार ने 29 रन बनाए। जवाब में स्लेज हैमर की टीम 32.4 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई। मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। कप्तान नक्ष यादव ने चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। संवाद