फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोप में नाइजीरियन महिला गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले में एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मौरीन छीनसा फिलोमेना एगवअटु है। वह फिलहाल दिल्ली के द्वारका की रह रही थी। प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया आरोपी महिला ने बीपीटीपी के एरिया की बिहारी मार्केट में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दिल्ली द्वारका से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी महिला अपने पति के साथ ग्रीन फील्ड निवासी आरोपी अजय सिंह उर्फ मोनू के पास किराए का मकान लेने के लिए आई थी। आधार कार्ड मांगने पर आरोपी अजय सिंह ने नकली आधार कार्ड बनाने के लिए एक आधार कार्ड का 5 हजार रुपये मांगे। आरोपी महिला ने 2 आधार कार्ड बनवाए। मामले में आरोपी राहुल, अजय उर्फ मोनू, एंथोनी चिजिओकन्वेके और डेविड सेयडोउ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला से फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि बरामद की गई है। पासपोर्ट में वैधता 10 जनवरी 2018 से 09 जनवरी 2028 तक है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें