फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विरोध के बीच नगर निगम और पुलिस 900 अवैध कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए 900 कब्जे
विज्ञापन

एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद जोन में कार्रवाई, कई जगह जेसीबी के सामने बैठ गए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम और पुलिस ने शुक्रवार को शहर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान एनआईटी एक और पांच में दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के बीच ने नगर निगम ने एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद जोन से करीब 22 जगहों पर दुकानों, खोखे, रैंप, रेहड़ी-पटरी और टिनशेड समेत करीब 900 कब्जे हटाए।
निगम की टीम पुलिस बल के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे पहले डबुआ सब्जी मंडी पहुंची। टीम ने मंडी के पास से करीब 70 रेहड़ी-पटरी वालों को हटाया। इसके बाद टीम एनआईटी-एक के बाजार में पहुंची। यहां पर टीम ने दुकानों, टीन शेेड, दुकानों के बाहर बने रैंप, खो-खो और अवैध तरीके से लगे बैनर के साथ सड़कों पर रखे सामन को हटवाया। निगम की कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों का कहना हैं कि वह लंबे समय से दुकान के बाहर सामान रखते आ रहे हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई करना गलत है। लोगों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर निगम पर गुस्सा उतारा। इस दौरान लोग सड़क पर बैठ गए, हालांकि काम में रुकावट डालने से पहले ही पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम को एनआईटी पांच में भी कब्जे हटाने के दौरान लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। बाजार से करीब 100 अवैध कब्जे हटाए गए। बाजार में टीम के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। इसके साथ ही बीके और नीलम रोड के सर्विस रोड से रेहड़ी-पटरी वालों को खदेड़ दिया। यहां पर करीब 40-50 अवैध कब्जे हटाते हुए टीम चार व पांच चौक पहुंची। यहां पर पुलिस कर्मचारियों व निगम की टीम से कहासुनी हुई। टीम ने यहां दुकानों, खोखे, मीट की दुकानें व अन्य कब्जों को हटाया। निगम की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में करीब 22 जगहों पर ज्यादा अतिक्रमण होने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

-
एक साल पहले निगम ने बड़े स्तर पर चलाया था अभियान
पूर्व निगमायुक्त ने यशपाल यादव ने पिछले साल शहर में बड़े स्तर पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एक साथ सैकड़ों मकानों, दुकानों और टीन शेड समेत अन्य कब्जों को हटाया गया था। इसके बाद निगम ने सभी को 15 दिन का समय दिया कि अपने स्तर पर कब्जे हटाए। इस पर एनआईटी एक, दो और तीन समेत अन्य जगहों पर अवैध कब्जे हटाए गए थे। इसमें नालों पर कब्जा करने वालों पर भी कार्रवाई की गई थी। हालांकि आयुक्त का ट्रांसफर होने के बाद लोगों से दोबारा अवैध कब्जा कर लिया था। इस बार पुलिस की पहल पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें