फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण कार्य के चलते रोडवेज की नचौली बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से ऑटो वाले वसूल रहे मनमर्जी किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नचौली सड़क पर निर्माण कार्य के चलते रोडवेज ने अपनी बस सेवा फिलहाल रोक दी है। इससे पहले सिटी बस द्वारा रूट नंबर 913 व 905 की बसों में फेरबदल कर दिया था। बस बंद होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इस अवसर का फायदा उठाकर ऑटो वाले सवारियों से मनमर्जी का किराया वसूलते हैं।

जिले के लोगों को शहर से गांव तक जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए विभिन्न रूटों पर रोडवेज व सिटी बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज द्वारा एक बस का संचालन बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली तक किया जाता है। वहीं, सिटी बस नंबर 905 और 913 चलती थी। गांव नचौली की सड़क की हालत जर्जर होने के कारण वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से रोडवेज विभाग द्वारा बस को बंद कर दिया गया है। वहीं, सिटी बस ने रूट में फेरबदल करते हुए दोनों बसों को अमृता अस्पताल तक कर दिया गया। इसकी वजह से अमृता अस्पताल से आगे जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। सिटी बस इंचार्ज राजेंद्र खटाना ने बताया कि जैसे ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा जाएगा, बस सेवा को दोबारा से पुराने रूट पर ही चलाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो लेता है मनमर्जी का किराया
बस सेवा बंद होने की वजह से ऑटो चालक मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। गांव नचौली के पूर्व सरपंच रणबीर नागर और अमित ने बताया कि ऑटो चालकों को नियम के अनुसार 20 रुपये किराया वसूला जाना चाहिए, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य चलने की वजह से ऑटो चालक 20 की बजाए 30 व 40 रुपये ले रहे हैं। सड़क पर मिट्टी डाली गई है, जिसकी वजह से लोग अपने निजी वाहनों से भी आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें