फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुमशुदा महिला को दो साल बाद पुलिस ने ढूंढा, पर पति संग नहीं रहना चाहती

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति से नाराज होकर गई थी, पुलिस ने ढूंढकर सौंपा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साल 2021 में बच्चों सहित घर से गुमशुदा हुई महिला को पुलिस दो साल बाद ढूंढ सकी, लेकिन पकड़ते ही उसे अगले ही दिन छोड़ दिया गया। दरअसल शराबी पति से परेशान होकर महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बल्लभगढ़ थाने में दर्ज की थी, रविवार को पुलिस ने उसे हाथरस से बरामद किया, लेकिन अब वह पति संग नहीं रहना चाहती, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

स्टेट क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी निरोधक सेल प्रभारी अमर सिंह ने बताया मार्च 2021 में बल्लभगढ़ निवासी महिला अपने तीन बच्चों संग चली गई थी। महिला के पति ने मामले में बल्लभगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। थाना पुलिस महिला को तलाश नहीं कर सकी थी, तब स्टेट क्राइम के एडीजी ओपी सिंह ने इस केस को मानव तस्करी निरोधक सेल को सौंपा था। टीम ने महिला को बच्चे समेत रविवार को हाथरस से बरामद किया। महिला अब पति के साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें