गांव के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
फरीदाबाद। छायसां थाना क्षेत्र के साहुपुरा खादर गांव के रहने वाले दीपक के मौत मामले में परिजन ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक दीपक के भाई बाबू पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही तीन युवकों से दीपक का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण करीब दस दिन पूर्व आरोपियों ने दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। 9 सितंबर को आरोपियों ने हत्या कर उसके शव को भाटी नर्सिंग होम में छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।