संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मुकेश वशिष्ठ को फिर से दी गई है। इस दौरान सेक्टर - 12 स्थित लघु सचिवालय में सभी पत्रकारों ने पगड़ी बांधकर उन्हें हार्दिक बधाई दी। पत्रकारों ने इस नियुक्ति को मीडिया और सरकार के मध्य संवाद के सेतु को और अधिक सुदृढ़ करने वाला निर्णय बताया है।