फरीदाबाद। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से चल संपत्ति अर्थात वाहन एवं माल की नीलामी के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। विभाग की ओर से अधिग्रहित एक बंद बॉडी वाहन, टाटा मोटर्स लिमिटेड की है। इस वाहन में शिखर पान मसाला के कुल 5 लाख 35 हजार 500 पाउच पाए गए हैं, जिनका कुल मूल्य अधिकतम खुदरा मूल्य के अनुसार 21 लाख 42 हजार रुपये तय किया गया है। इस माल एवं वाहन पर कर एवं जुर्माने की कुल राशि 20 लाख 8 हजार 125 रुपये आंकी गई है। इस वाहन एवं माल की नीलामी दिनांक 27 जून 2025 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी आबकारी एवं कराधान कार्यालय सेक्टर-12 में सम्पन्न होगी। संवाद