फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में कंपनी के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके घुटने में फ्रैक्चर हो गया। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी लखनेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लखनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में चंदावली बल्लभगढ़ स्थित क्वार्टर में रहता है और 28 सितंबर को बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान वीएनएम कंपनी के सामने अचानक चालक ने ट्रैक्टर मोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। संवाद