फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के नीचे तीन जुलाई को तेज रफ्तार पानी के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी के अनुसार धीरज नगर, आदमपुर निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई अतुल गुप्ता एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह कंपनी के काम से सेक्टर-21 आया था। पलवल जाने के दौरान बड़खल फ्लाईओवर के नीचे पानी के टैंकर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे वाले दिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने घायल अतुल गुप्ता को बयान देने के लिए अयोग्य (अनफिट) घोषित कर दिया था। इसके बाद छह जुलाई को घायल के भाई रजत गुप्ता ने पुलिस चौकी सेक्टर-28 में लिखित शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें