फरीदाबाद। गांव दयालपुर में एक किरायेदार की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। थाना सदर बल्लभगढ़ में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह दयालपुर में साधूराम के मकान में किराये पर रहता है। उसने 19 और 20 अक्तूबर की रात अपनी बाइक मकान के नीचे खड़ी की थी। 20 अक्तूबर की सुबह बाइक वहां से गायब मिली। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संवाद