फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-58 में कंपनी के बाहर गाड़ी खड़ी करवा रहे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश मोबाइल झपट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कमल कांत हसीजा ने बताया कि 21 जुलाई की रात वह सेक्टर 58 अशोक लीलेंड की एजेंसी के पास न्यू कमल रोडवेज कंपनी की गाड़ी को साइड में लगवा रहे थे। उसी दौरान मथुरा रोड की तरफ से दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार में आए और पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और खंदावली गांव की तरफ फरार हो गए। एएसआई नरेंद्र ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें