फरीदाबाद। पटेल नगर झुग्गियों से एक महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई है। पति ने सेक्टर-8 चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 अक्तूबर को पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अगले दिन पति काम पर चला गया। रात करीब 10 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी और बेटी घर पर नहीं मिलीं। पति का आरोप है कि पत्नी गुस्से में बेटी को साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई। संवाद