फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 100 से अधिक महिलाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-87 स्थित एसआरएस पर्ल फ्लोर सोसाइटी में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के साथ फ्री कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप लगाया गया। इस कैंप में चिकित्सकों ने 100 से अधिक महिलाओं को कैंसर के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने परामर्श देने के बाद 30 से अधिक महिलाओं की मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग भी की। सोसाइटी कैंपस में आयोजित कैंप में सोसाइटी आरडब्ल्यूए की ओर से सभी सफाई कर्मचारी एवं महिला कर्मचारियों को सेनेटरी पैड्स मुफ्त में बांटे गए और पैड्स को इस्तेमाल करने के फायदा और हाइजीन के बारे में भी बताया। कैंप में रोटरी ग्रीन के सचिव राजन हंस, प्रभाकर झा, हरीश आहूजा एवं वीरेंद्र मेहता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें