फरीदाबाद। शहर के कॉलेजों में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक 100 से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दाखिले की प्रक्रिया के तहत छात्रों के मूल दस्तावेजों की जांच, फीस भुगतान और विषय चयन को लेकर सावधानी बरती जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से भी कॉलेजों को समयबद्ध दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में छात्रों की बढ़ती रुचि यह दिखाती है कि युवा अब अपने करियर को लेकर गंभीर हैं। हमने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो। संवाद