फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल और राजेश नागर की मंत्री पद की प्रबल दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस नई सरकार में फरीदाबाद जिले से तीन प्रमुख विधायक विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा और राजेश नागर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विपुल गोयल व राजेश नागर दो बार विधायक बन चुके हैं। जबकि इस जीत के साथ मूल चंद शर्मा को लगातार तीसरी बार विधायक बनने का अवसर प्राप्त हुआ। बल्लभगढ़ सीट से 2014 और 2019 में विधायक चुने गए मूलचंद शर्मा वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और चुनाव मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनके अनुभव और प्रभावी कार्यों के आधार पर उन्हें नई सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है। विपुल गोयल जो 2014 से फरीदाबाद सीट से विधायक हैं, एक बार फिर से चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्य और जनसमर्थन ने उन्हें इस बार भी मंत्री पद की दौड़ में मजबूती से खड़ा कर दिया है। तिगांव सीट से भाजपा विधायक राजेश नागर भी मंत्री पद की प्रबल दावेदारी कर रहे हैं। 2019 में पहली बार विधायक बनने वाले नागर ने इस बार भी अपनी सीट पर प्रभावी जीत दर्ज की है। उनके सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने की वजह से पार्टी के भीतर उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नई कैबिनेट में इन विधायकों में से किसे क्या मंत्री पद मिलता है।
विज्ञापन




सीमा त्रिखा को नहीं मिला था टिकट
बड़खल सीट से 2014 और 2019 में विधायक चुनी गईं सीमा त्रिखा, जो पिछली सरकार में राज्य मंत्री थीं और उनके पास उच्च शिक्षा मंत्रालय था, इस बार टिकट कटने से चुनाव नहीं लड़ पाईं। भाजपा ने उनका टिकट काटकर धनेश अदलखा को चुनाव मैदान में उतारा, जिससे वे मंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें