फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोनू के हरफनमौला प्रदर्शन से सोमोति क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को सोमोति क्लब ने हरियाणा हॉक्स को 82 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में सोमोति ने सात विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोनू ने 55, रौनक ने 27 और रेहान ने 21 रन बनाए। हरियाणा हॉक्स के लिए आयुष अग्रवाल और कणव ने दो-दो विकेट चटकाए। रजनीश, अनुदित और सागर को एक-एक विकेट मिला। जवाब में हरियाणा हॉक्स 19.3 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से ओपनर आर्यन शर्मा ने 35 और गौरव 25 रन बनाए। सोमोति क्लब के लिए प्रांचित भारद्वाज छह रन देकर चार विकेट झटके। अशोक प्रजापति और मोनू ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए। मोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें