संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रकाशित होने वाले मासिक समाचार पत्र संचार के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया। संचार का यह नया संस्करण विशेष रूप से विश्वविद्यालय में छह साल के उपरांत आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कलमाईका फेस्ट-2026 को समर्पित किया गया है। संपादकीय पृष्ठ पर इस बार मदर्स डे के अवसर पर भावपूर्ण लेख और आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विशेष लेख प्रकाशित किए गए हैं। विमोचन के दौरान कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने समाचार पत्र की पृष्ठ सज्जा, चित्रों के चयन और खबरों की प्रस्तुतिकरण की सराहना की।