फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदालत के माध्यम से एक युवक को उससे ठगी हुई रकम वापस मिल गई। मामला धौज थाना क्षेत्र का है, जहां के एक निवासी का तीन सितंबर को साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिये मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ठगी की राशि प्राप्त करने वाले खाताधारक अंशुल निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगी की पूरी राशि न्यायालय में जमा कराई, जिसके बाद अदालत के माध्यम से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलवाई गई। संवाद