संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में फतहेपर बिल्लौच गांव में आयोजित पंखा मेला के दूसरे दिन रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें गांव फतहेपुर बिल्लौच के रहने वाले मोहित पहलवान ने एक लाख 31 हजार रुपये की कुश्ती जीत कर अपना परचम फहराया। इस प्रतियोगिता में सोनीपत, पानीपत, पलवल, होडल, हथीन, गुरुग्राम आदि के 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। इसमें सबसे को आर्कषित करने वाली कुश्ती गांव फतेहपुर बिल्लौच के मोहित और सोनीपत राई के दीपक के बीच देखने को मिली।