फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति: स्कूली छात्रा समझ मनचलों ने छेड़ी महिला पुलिसकर्मी, थाने ले जाकर उतारी गई सबकी 'आशिकी'

Fri, 27 Jan 2023 05:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलेज के छात्र हैं। युवकों में आशिक, समीर और अरमान, जितेश और अमन का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एनआईटी पांच कन्या विद्यालय के सामने खड़े कुछ मनचलों ने शुक्रवार को सादी वर्दी में खड़ी दो पुलिस कर्मियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवक नहीं जानते थे कि पुलिसकर्मी हैं। युवकों की हरकत देख पुलिस की टीम ने उन्हें धर लिया और थाने ले गई। यहां उनके परिजनों को बुलाकर लाडलों की करतूत बताई गई। आरोपियों के माफी मांगने के बाद पुलिस टीम ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया उनकी व दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पांच मनचलों को काबू किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलेज के छात्र हैं। युवकों में आशिक, समीर और अरमान, जितेश और अमन का नाम शामिल है। शुक्रवार को महिला थाना एनआईटी की दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में एनआईटी पांच नंबर कन्या विद्यालय के सामने खड़ी थीं। युवकों को लगा कि कॉलेज या स्कूल की छात्रा हैं। 
विज्ञापन

उन्हें देख सभी युवक छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसने लगे। पास ही खड़ी दूसरी टीम ने सभी को काबू कर किया और थाने ले गई। यहां युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया और उनकी काउंसलिंग करने के बाद सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें