फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला व उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव। तिगांव एरिया में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का कार में अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंतजार और विकास के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी छांयसा एरिया के चांदपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार वालिया ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई एसेंट कार भी आरोपियों से बरामद कर ली गई है। तिगांव थाने में रविवार 4 मई को नाबालिग ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि वो 10वीं की छात्रा है। 3 मई शनिवार को वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में दो युवकों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। फिर आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और एक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे स्कूल के पास ही छोड़कर भाग गए। तिगांव थाना में पॉक्सो एक्ट व अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें