फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 11 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपनी मौसी के घर से लौट रही थी, तभी पड़ोसी मोहित पुत्र रेवती ने उसे धोखे से मुंह दबाकर अपने पुराने घर में खींच लिया। आरोपी ने गर्दन पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। पीड़िता के बार-बार मना करने पर भी आरोपी नहीं माना और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। मुंडकटी थाना पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) बीएनएस 2023 और धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें