बल्लभगढ़। दयालबाग क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लक्कड़पुर निवासी गीता ने बताया कि उनके बेटे अमित के पास एक मोबाइल मिला था। वह परिवार ने अपने पास रख लिया। उससे नाराज होकर अमित ने मुंबई जाने की बात कही और घर छोड़ दिया। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। संवाद