हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग अपने गांव में आयोजित शादी समारोह में गई थी। रात में साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन युवक आए और उसका अपहरण कर पड़ोसी गांव के जंगल में ले गए। तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को गांव के बाहर छोड़ गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपी इरफान, तालीम एवं वसीम भी पीड़िता के गांव के ही निवासी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद