बल्लभगढ़। सेक्टर-10 की पुष्प वाटिका झुग्गी में रहने वाली नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 10 निवासी किरण ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की उम्र 16 साल 10 जनवरी को बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। संवाद