फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों को दिया मानवता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर छात्रों को मानवता का संदेश दिया गया। यह संगोष्ठी युवा रेड क्रॉस इकाई द्वारा आयोजित की गई। मुख्यातिथि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है, जो संकट एवं आपदा के समय बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, रक्तदान एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने युवा रेड क्रॉस इकाई के कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें