फरीदाबाद। तिगांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को 22 मेधावी छात्राओं को साइकिल और 40 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। संवेदना फाउंडेशन के संस्थापक आकाश जय नागर ने 10वीं कक्षा में अव्वल रहीं 22 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इस पहल में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल, तिगांव की छात्राएं भी शामिल थीं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। आकाश जय नागर ने कहा कि संवेदना फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। इसका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में संसाधनों की कमी को दूर करना है। ब्यूरो