फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में मानसिक रूप से बीमार गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति संदिग्ध हालात में घर से बिना बताए कहीं चला गया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 3 निवासी मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता दो भाई थे। पिता का देहान्त वर्ष 2004 में हो गया था। चाचा सुनील कुमार की कोई संतान नहीं होने की वजह से वह उनके साथ ही रहते थे। चाचा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें गाजियाबाद के आभार नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया था। 28 सितंबर को उनके चाचा सुनील केन्द्र से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। जिस सबंध में उन्होंने शिकायत नंदग्राम थाना जिला गाजियाबाद में की। उसके बाद उनके चाचा घर पर आ गए। एक अक्तूबर को उनके चाचा घर से बीड़ी लेने के लिए बाहर निकले थे, जो घर नहीं लौटे। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें