फरीदाबाद। सेक्टर-11 में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सोमवार को आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुत्तों के आतंक पर रोकधाम के सुझाव साझा किए गए। आरडब्ल्यूए प्रधान एसएस चाहर ने बताया कि कुत्तों के झुंड क्षेत्र की सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं और बच्चों, महिलाओं, घरेलू सहायिकाओं और डिलीवरी बॉय तक पर हमला कर देते हैं। स्थिति यह है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।