फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य 18 अगस्त शुक्रवार को अपने मांगों के समर्थन में सेक्टर-16 कमीशनर के कार्यालय पर पलवल नूंह, फरीदाबाद के कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, जिला फरीदाबाद के प्रधान करतार सिंह जागलान, पलवल के प्रधान राजेश कुमार शर्मा ,नूंह के प्रधान योगराज के नेतृत्व में बैठक की। इसमें 15 सूत्रीय मुख्य मांगों को लेकर रणनीति तैयार की गई।