फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हिंदी पखवाड़े में गूंजी हिंदी की स्वर-लहरियां, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर विभिन्न साहित्यिक एवं भाषायी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता लेखन, सम्भाषण, कहानी लेखन, दृश्य-घटना वर्णन, काव्य पाठ, स्लोगन लेखन और व्याकरण प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हिंदी प्रवक्ता बांके बिहारी रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कार्यक्रम को डाइट पाली के वरिष्ठ अधिकारी जलवंत सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रतियोगिताओं में नंद किशोर, देवेंद्र गौड़, रघु वत्स, हेमकुमारी, हेमा, अनुराधा ऋषि, रेखा, सीमा, वसुंधरा और धर्मवती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों का उल्लेख करते हुए भाषा, भेष-भूषा, भोजन और भक्ति के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, सृजनशीलता, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें