फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमसीए ने माधव क्रिकेट अकादमी को 118 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। अचीवर्स एंड एसीए मैदान पर खेले गए 30 ओवर के मुकाबले में एमसीए ने माधव क्रिकेट अकादमी को 118 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर माधव क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की ओर से कृतज्ञ ने नाबाद 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सुखप्रीत ने 21 रन बनाए। माधव अकादमी की तरफ से कप्तान शौर्य ने 3 विकेट लिए। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधव क्रिकेट अकादमी की टीम एमसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.5 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवांश श्रीवास्तव ने 18 और सोहेल राणा ने 17 रन बनाए। एमसीए के लिए रिद्विक वालिया, गुन्वित और आरव यादव ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें