फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में मयंक मैवरिक्स ने द वॉरियर्स क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया। 14 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई द वॉरियर्स ने पांच विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयंक मैवरिक्स ने सिर्फ 10.3 ओवर में एक विकेट खोकर 193 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।। मयंक मैवरिक्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मयंक ने 14 छक्कों की सहायता से सिर्फ 32 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। संवाद