फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन बल्लभगढ़ में दीप जलाएंगे मौलवी

विज्ञापन
विज्ञापन
-धर्म नहीं इंसानियत के लिए समाज के लोगों को करेंगे जागरुक
विज्ञापन


हेमलता रावत

बल्लभगढ़। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान बल्लभगढ़ की सभी मस्जिद के मौलवी अपने समुदाय के लोगों को धार्मिक भाईचारे की मिसाल देते हुए जागरुक करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं के साथ मिलकर दीप जलाएंगे और उनकी खुशी में शामिल होंगे। इस दौरान राम मंदिर के लिए निकाली जाने वाली रैली में भी वह शरीक होंगे।

ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद में सोमवार को थाना आदर्श नगर प्रभारी के साथ सात मस्जिदों के इमाम ने शामिल होकर अपनी स्वीकृति दी। बैठक में सभी ने इस अवसर पर सार्वजनिक रूप से भाईचारे का संदेश प्रेषित कर मिसाल कायम करने का संदेश दिया। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हिंदुओं द्वारा निकाली जाने वाली रैली का स्वागत करेंगे। साथ ही रैली में शरीक भी होंगे। जामा मजिस्द के मौलाना जलालुद्दीन ने बताया कि राम मंदिर बनना हिंदू धर्म के लोगों के लिए नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। अपने-अपने धर्म को ऊंचा बताने वालों ने लोगों में बंटवारा कर दिया है। सुख-दुख में सिर्फ लोगाें की इंसानियत काम आती है। राम मंदिर के बनने में खुशी में हिंदू धर्म के साथ-साथ यहां के मुस्लिम धर्म के लोगों को उतनी ही खुशी है। 22 जनवरी को वह और उनके समुदाय के लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपने आस-पास रहने वाले की खुशी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-62 के मौलवी मुबारिक खान ने बताया कि कार्यक्रम में अपना सहयोग देते हुए वह घरों को विभिन्न रंगों की लाइटों से रोशन करेंगे। साथ ही निकलने वाली रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वह आस पास के लोगों को भाईचारे के लिए जागरुक कर रहे हैं। वह लोगों से कह रहे है कि अपने घरों में दीपों को जलाकर रोशन करें। इस बैठक में हसन मोहम्मद अज्जी कॉलोनी, हाफिज मुबारक सेक्टर-62, ऊंचा गांव के मौलाना जलालुद्दीन, शेरखान, बाबूलाल सिद्दीकी, शाहिद ,जुबैर अहमद, यासीन मलिक आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हिंदू और मुस्लिम समाज के साथ अलग-अलग बैठकें की जा रही हैं। यह एक सामान्य बैठक थी। जिसमें युवाओं को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं आगे आकर भाई-चारा बनाकर रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

-

घरों में दीप जलाकर राम मंदिर का सहयोग करेंगे। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। हम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सभी साथियों को शामिल होने के लिए जागरूक कर रहे हैं। - हाफिज मुबारक, मौलाना
-

हम अपने साथियों को इंसानियत के लिए जागरूक कर रहे है। इस कार्यक्रम में हम भी अपने साथियों के साथ मिलकर दीप जलाएंगे। - मौलाना जलालुद्दीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें