फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मास्टर 11 ने आरबी 11 को 61 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में मास्टर 11 ने आरबी 11 को 61 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मास्टर 11 ने पांच विकेट पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवेक सौरोत ने 47 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली जबकि नितिन ने 57 और शिवांश मिश्रा ने 41 रन बनाए। आरबी 11 के लिए अमनदीप, आदित्य, कुणाल, प्रदीप और आकाश ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई आरबी 11 पांच विकेट पर 202 रन ही बना सकी। ओपनर कृष्णा भड़ाना ने 71 गेंद पर 150 रन की पारी खेली। मास्टर 11 की ओर से निर्वान ने दो विकेट चटकाए जबकि यतिन, आलोक और हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। विवेक सौरोत को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें