फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। गांव कुमरेहडा में 25 वर्षीय विवाहिता मेहरम का शव कमरे में लटका मिला। उसके दो बच्चे घर में रो रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर घर वाले एवं पड़ोसी पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक का पति ड्राइवर है। वह घटना के समय बाहर था। थाना प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें