फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध-दही खाकर उब गई हैं मनु: घर पहुंचते ही सबसे पहले क्या खाएंगी 'मेडल गर्ल', मां को फोन कर बताया मेन्यू

Sat, 03 Aug 2024 08:41 PM IST
Vikas Kumar अवध किशोर श्रीवास्तव, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

हरियाणा के झज्जर जिले में 18 फरवरी, 2002 को जन्म लेने वाली मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा है। उनकी मां का कहना है कि ''दूध दही का खाणा, यो मेरा हरियाणा'' यह कहावत अब पुरानी हो गई है। 
विज्ञापन
मुन भाकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने अपनी मां सुमेधा से घर पहुंचने पर आलू के परांठे मक्खन के साथ खाने की इच्छा जाहिर की है। वहीं, एयरपोर्ट पर ही विशेष पकवान बनाकर लाने की मांग की है। मां का कहना है कि मनु शाकाहारी होने के कारण पेरिस ओलंपिक के दौरान रोजाना दूध-दही का सेवन कर उब चुकी है। अब वह कुछ दिनों तक घर पर मिस्सी रोटी, गोंद के लड्डू और मक्के की रोटी सहित संतुलित आहार खाना चाहती है।

विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर जिले में 18 फरवरी, 2002 को जन्म लेने वाली मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा है। उनकी मां का कहना है कि ''दूध दही का खाणा, यो मेरा हरियाणा'' यह कहावत अब पुरानी हो गई है। मनु संतुलित आहार लेना पसंद करती है। आलू के परांठे मनपसंद भोजन है। मैच के दौरान वह बैलेंस डाइट यानी ऐसा भोजन जिसमें विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर प्रचूर मात्रा में हो, ऐसा भोजन लेना पसंद करती है। 

सामान्य दिनों में दूध, हरी सब्जियां, फल और अनाज को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर चुकी है। फास्ट फूड से दूरी बनाए रखती है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए मनु प्रोटीन का सबसे ज्यादा सेवन करती है। मैच या अभ्यास के दौरान वह दिन की शुरुआत अंकुरित अनाज से करती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व होने के कारण तनाव को दूर करते हैं।
विज्ञापन

मां सुमेधा का कहना है कि मनु मैच के दौरान दिन की शुरुआत मेडिटेशन व योग से करती है, जिससे कि वह तनाव मुक्त रह सके। रोजाना सुबह दो से तीन घंटे मेडिटेशन करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें